Saturday, September 5, 2009

दस हाइकु

(१)
अप्रासंगिक
पुरानी परिपाटी
जीवन साथी

(२)
पीढ़ी-अन्तर
मैकडॉनल पिज़्ज़ा
चुपड़ी रोटी

(३)
अपराधी हैं?
सुरक्षित विहार
ये कारागार

(४)
धोबी की हत्या
घर का मालिक है
धोबी का कुत्ता

(५)
एक शिकारी
दफ़्तर सरकारी
किसकी बारी?

(६)
राष्ट्रीय पक्षी
देखो! राष्ट्रीय पशु
क्या है आदमी?

(७)
पुलिस आई
कुत्तों ने जेबें सूँघी
पुलिस गई

(८)
चैनल सन्त
चमत्कार अनन्त
दुखी का अन्त

(९)
गुरू घन्टाल
छन रहा है माल
चेला बेहाल

(१०)
खोमचेवाला
लगी है टकटकी
गर्ल्स हॉस्टल

2 comments:

Udan Tashtari said...

बेहतरीन हाइकु!

प्रसन्नवदन चतुर्वेदी 'अनघ' said...

"अप्रासंगिक
पुरानी परिपाटी
जीवन साथी"
"पीढ़ी-अन्तर
मैकडॉनल पिज़्ज़ा
चुपड़ी रोटी"
ये पंक्तियाँ बहुत अच्छी लगीं...बहुत बहुत बधाई...